सास ने दिलफेंक आशिक मिजाज दामाद की लोढ़ी से कूट-कूट कर हत्या कर दी।
सास ने की दामाद की हत्या

 



मुंगेर.  पूरबसराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले में एक सास ने दिलफेंक आशिक मिजाज दामाद की लोढ़ी से कूट-कूट कर हत्या कर दी। उसने शव को अपने ही घर के बाहर की सड़क पर फेंक दिया। शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग कर रही पुलिस ने शव देखा। उसकी शिनाख्त जुमई के महाराजगंज निवासी मो. शहनवाज आलम (39 वर्ष) के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करवाया। लेकिन परिजनों की संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस ने सास बीवी शबनम (40 वर्ष) पर सख्ती की तो वह टूट गई। 
उसने हत्या कबूल ली। उसने बताया कि दामाद का कई महिलाओं से अवैध संबंध था, बेटी काफी दिनों से परेशान थी। तंग आकर गुरुवार रात 11 बजे सो रहे शहनवाज की लोढ़ी से कूटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सास को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मुंगेर में ही कृषि विभाग में मृदा संरक्षण में जंजीरवाहक था।